गंभीर वायु और जल प्रदूषण के लिए जिम्मेदार जहर उगलती फैक्टियां

आखिर गंभीर वायु और जल प्रदूषण के लिए जिम्मेदार इन फैक्टियों की तरफ से स्थानीय पार्षद, नगर निगम व जिलाधिकारी आंखें क्यों मूंदे रहे





यमुनापार के मौजपुर गांव में चल रही 100 से अधिक अवैध फैक्टियों के कारण यहां लोगों का गंभीर रूप से बीमार होना चिंताजनक है। वर्षो से चल रही इन अवैध फैक्टियों के बारे में न तो स्थानीय पार्षद को जानकारी है और न जिलाधिकारी को। इस गांव में लोग सांस की बीमारियों से पीड़ित हैं या किडनी के रोगों से। दुर्भाग्यपूर्ण यह भी है कि गंभीर वायु व जल प्रदूषण के कारण यहां कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसकी वजह यहां चलने वाली जींस व चूड़ी रंगाई की इकाइयां, नेल पॉलिश और तेजाब की फैक्टियां हैं। इनसे निकलने वाला दूषित पानी भूजल में मिलकर उसे जहरीला बना रहा है और प्रशासन आंखें मूंदे हुए है।1सवाल यह है कि इतने बड़े पैमाने पर चलाई जा रही अवैध फैक्टियों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? वायु और जल प्रदूषण के लिए जिम्मेदार इन फैक्टियों की तरफ से स्थानीय पार्षद, नगर निगम और जिलाधिकारी आंखें क्यों मूंदे रहे? इस मामले को भ्रष्टाचार के पहलू से भी देखा जाना चाहिए। इन फैक्टियों को तत्काल बंद कराया जाना चाहिए और जांच की जानी चाहिए कि इनको किन लोगों का संरक्षण प्राप्त है। जांच के दायरे में उन अधिकारियों को भी लाया जाना चाहिए, जिनकी लापरवाही के कारण लोग गंभीर रूप से बीमार हो रहे हैं और जानें तक जा रही हैं। दोषी पाए जाने पर सभी अधिकारियों व संबंधित अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। राजधानी में उन सभी इलाकों का पता लगाया जाना चाहिए, जहां इस तरह से अवैध फैक्टियां चलाई जा रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नाथूला दर्रा : भारत-चीन के बीच हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा

एेतिहासिक लिंकन हाईवे पर फोटोग्राफर ने बवंडर को कैप्चर किया

अभिमन्यु की तरह लड़े कैप्टन अनुज नायर